रांची, मार्च 18 -- रांची। हरमू रोड स्थित महावीर मंडल स्वागत समिति की बैठक पंडित विद्यानंद मिश्र की अध्यक्षता में बुधवार को हुई। इसमें पुरानी कमेटी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश और नवीन चंचल को मुख्य संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई। नई समिति में राजीव चटर्जी, ओम प्रकाश सहित अन्य को संरक्षक मंडल में रखा गया है। प्रेम वर्मा को संयोजक, चंदन वर्मा (दीपक) को अध्यक्ष और आशीष कुशवाहा को सचिव मनोनीत किया गया। इसके अतिरिक्त जितेंद्र सिंह, मनीष वर्मा सहित कई उपाध्यक्ष और राज वर्मा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। बैठक में सह सचिव, प्रचार मंत्री एवं कार्यकारिणी सदस्यों की भी घोषणा की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.