रांची, मार्च 28 -- रांची, वरीय संवाददाता। पंचवटी दुर्गा पूजा समिति और महावीर मंडल धुर्वा का भव्य झंडा परेड शुक्रवार को संपन्न हुआ। इसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। धुर्वा क्षेत्र के विभिन्न अखाड़ों से जुड़े श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित हुए और पूरे वातावरण को भक्तिमय और ऊर्जावान बना दिया। 11 सदस्यीय कमेटी ने झंडों का मूल्यांकन कर सर्वश्रेष्ठ झंडों का चयन किया। मौके पर धुर्वा थाना प्रभारी अरुणा महथा, वार्ड 39 की पार्षद शीला देवी, पार्षद तिलासिंह, पिंटू सिंह, अमित सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा, हरीश मिश्रा, राणा सिंह, रमेश, जुगेश सोलंकी, अशोक सिंह, कृष्णा दास सहित अन्य शामिल थे। दांगी सांस्कृतिक विकास संघ ने लगाया शिविररांची। दांगी सांस्कृतिक विकास संघ ने शुक्रवार को सर्जना चौक में शिविर लगाया और शरबत, पानी का वितरण किया। मौके पर अध्यक्ष संजय...