चाईबासा, मार्च 9 -- चाईबासा। महावीर मंडल, चाईबासा की केन्द्रीय कमेटी का चुनाव 15 मार्च को होगा। इसके लिए पवन शर्मा को मुख्य चुनाव पदाधिकारी तथा रवि प्रकाश गुप्ता एवं रितेश चिरानिया को चुनाव पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। इस आशय का निर्णय। रविवार को बाल मंडली में अध्यक्ष रंजीत यादव की अध्यक्षता में बैठक में लिया गया। बैठक में सभी अखाड़ों को 12 मार्च तक नई कमेटी का गठन कर जानकारी महाबीर मंडल को देने को कहा गया। बैठक में तय किया गया कि इस वर्ष हर्षोल्लास के साथ रामनवमी की शोभायात्रा निकाली जाएगी। सभी अखाड़ा प्रमुख और रामभक्तों से इस भव्य शोभा यात्रा की तैयारियों में जुट जाने को कहा गया। बैठक में संरक्षक मदन यादव, कैलाश खंडेलवाल, दुर्गा प्रसाद साव, जय किशन यादव, राकेश पाण्डेय, चंदन पाण्डेय, दीपक गुप्ता समेत सभी अखाड़ों के अध्यक्ष एवं महामंत्र...