औरंगाबाद, मार्च 26 -- रामनवमी को लेकर शहर का बाजार महावीर झंडों से सज गया है और हर ओर भगवा रंग की छटा नजर आ रही है। पूजा सामग्री और किराना दुकानों के साथ-साथ सड़क किनारे अस्थायी दुकानों में भी विभिन्न प्रकार के झंडों की बिक्री हो रही है। अयोध्या के राम मंदिर के चित्र, भगवान श्रीराम और बजरंगबली की तस्वीर वाले झंडों की मांग अधिक देखी जा रही है। इसके अलावा बेलबूटों से नक्काशी किए गए तथा लाल-पीले गोटेदार झंडे भी ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। बाजार में 50 रुपये से लेकर 500 रुपये तक के झंडे उपलब्ध हैं। वाहनों पर लगाने वाले छोटे झंडों की भी अच्छी बिक्री हो रही है और लोग अपने वाहनों पर महावीर झंडा लगा रहे हैं। झंडा लगाने के लिए बांस की भी बिक्री बढ़ गई है, जिनकी कीमत आकार के अनुसार तय की गई है। छोटे से बड़े आकार के बांस बाजार में उपलब्ध हैं और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.