महावीर जयंती व बालाजी जयंती पर निकलेंगी शोभायात्रा
शामली, मार्च 28 -- कैराना। नगर में महावीर जयंती व बालाजी जयंती पर शोभायात्रा निकाली जाएगी। 30 मार्च को महावीर जयंती के अवसर पर दोपहर दो बजे जैन समुदाय द्वारा बड़े जैन मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो जैन बाग पहुंचकर संपन्न होगी। इसके अलावा दो अप्रैल को शाम छह बजे कटेहरा धर्मशाला में सुंदरकांड का आयोजन किया जाएगा। वहीं, चार अप्रैल को शाम चार बजे से सिद्धपीठ प्राचीन बाबा बनखंडी महादेव मंदिर से बालाजी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो नगर के प्रमुख बाजारों से होते हुए रात्रि करीब 12 बजे पुनः मंदिर पहुंचकर समाप्त होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.