मेरठ, अप्रैल 3 -- भगवान महावीर जयंती भवन में शुक्रवार को जिनेन्द्र भगवान का समवसरण यानि (सभी का आश्रय) विधान कराया गया। विधान में जिन चैंप क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया। घटयात्रा तीरगरान जैन दिगंबर मंदिर से प्रारंभ होकर महावीर जयंती भवन पहुंची। जहां ध्वजारोहण, मंडप उद्घाटन, समवसरण उद्घाटन और जिनाभिषेक जैसे विविध धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। समवसरण सभा में संत दिगंबराचार्य विमर्श सागर महामुनिराज अपने विशाल चतुर्विध संघ (35 पीछी) के साथ मंच पर विराजमान हुए। सुरेश जैन रितुराज ने बताया कि आयोजन की विशेषता है कि पहली बार इतने वृहद अनुष्ठान में इतने बड़े संघ का सानिध्य प्राप्त हो रहा है। आचार्य विमर्श सागर महाराज ने कहा कि यह भवन केवल महावीर जयंती भवन नहीं, बल्कि प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव का समवसरण बन चुका है।आचार्य ने भगवान ऋषभदेव के जीव...