मेरठ, मार्च 31 -- 'मिट्टी चाहे कोई भी हो, अगर बीज संस्कारों का हो तो हर दिल में भारत ही उगता है', इस भावपूर्ण संदेश को साकार करते हुए कचहरी रोड स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में महावीर जयंती मनाई गई। मंदिर परिसर में कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण के साथ हुई। इसके बाद भक्तांबर दीप अर्चना की गई, जिसमें 48 श्लोकों के साथ 48 दीप प्रज्वलित कर स्वास्तिक पर समर्पित किए गए। णमोकार मंत्र का सामूहिक जाप कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में आरजवी एवं आरना ने नृत्य से खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण भगवान महावीर के जन्म कल्याणक के उपलक्ष्य में आयोजित पालना समारोह रहा। इसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान महावीर का रूप धारण कर पालने में विराजमान होकर भाव-विभोर कर दिया।लंदन में जन्मे विराज पुत्र सिद्धार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.