मेरठ, मार्च 31 -- महावीर जयंती के अवसर पर सरस्वती लोक कॉलोनी में दिगंबर अजीतनाथ जैन चेतालय से भव्य रथयात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का वातावरण रहा। यात्रा के दौरान सुसज्जित रथ पर विराजमान भगवान महावीर की प्रतिमा के दर्शन करने को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालु जयकारों और भजनों के साथ आगे बढ़ते रहे, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर द्वारा बताए गए सत्य, अहिंसा और करुणा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। जगह-जगह रथयात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान श्रद्धा, भक्ति और धर्म का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मनोज जैन, अशोक जैन, संजय जैन, वैभव जैन, निमित्त जैन, राजीव मित्तल (टोनी), समाजसेवी दीपक वर्मा, कैलाश सिंह, राहुल गुप्ता, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.