शामली, मार्च 30 -- शामली। वित्तीय वर्ष 2025-26 की समाप्ति के मद्देनजर जनपद में 31 मार्च को सार्वजनिक अवकाश होने के बावजूद कलक्ट्रेट व सभी तहसील कार्यालय खुले रहेंगे। डीएम अरविंद कुमार चौहान ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। उन्होने कहा कि 31 मार्च को वित्तीय वर्ष समाप्त हो रहा है, ऐसे में विभिन्न मदों में शेष बजट को राजस्व परिषद को समर्पित किया जाना आवश्यक है। जबकि उक्त तिथि को महावीर जयंती का अवकाश घोषित है, जिससे शासकीय कार्य प्रभावित होने की संभावना है। इसी को देखते हुए डीएम ने जनहित एवं शासकीय कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के लिए 31 मार्च को कलक्ट्रेट एवं सभी तहसील कार्यालयों को यथावत खुले रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को समय पर कार्यालय में उपस्थित रहने के लिए कड़ाई से निर्देशित किया गया है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.