सहारनपुर, मार्च 31 -- रामपुर मनिहारान।जैन समाज कार्यकारिणी समिति के तत्वाधान में जैन धर्म के 24 वें तीर्थकर श्री महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भगवान महावीर स्वामी की भव्य शोभायात्रा बैंडबाजों संग बड़ी धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान महावीर स्वामी की झांकी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। शोभायात्रा नगर के मोहल्ला महाजनान, बाजार कला, मेन बाजार से होती हुई बड़े जैन मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा का नगर के मुख्य मार्गो पर फूलों की वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। शोभायात्रा में महिलाएं कीर्तन करती हुई चल रही थी। जैन समाज के प्रधान मनोज जैन, महामंत्री निपुण जैन, अभिषेक जैन, अंकुश जैन, विनीत जैन, रोहित जैन, सचिन जैन, प्रदीप जैन, राकेश जैन, भूपेन्द्र जैन, पुष्पेन्द्र ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.