रामगढ़, मार्च 31 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। भगवान महावीर की जन्म जयंती के अवसर पर जैन समाज की ओर से भजन संध्या सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत समाज की छह महिला सदस्यों की ओर से सामूहिक मंगलाचरण से हुई, जिसने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। सचिव योगेश सेठी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों और महावीर जयंती के आयोजनों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया। शोभायात्रा के लिए बनाए गए रथ के शिल्पी भारत सहित कई मीडिया प्रतिनिधियों को भी सम्मान प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि जैन समाज अपने अतिथियों और कर्मठ सदस्यों को सम्मानित कर गर्व महसूस करता है।कार्यक्रम में मध्य प्रदेश से आए पार्श्वगायक प्रशांत जैन और उनके साथियों ने प्रभु भक्ति के भजनों क...