वाराणसी, मार्च 31 -- वाराणसी। महावीर जयंती के अवसर पर मंगलवार को शहर की मीट की दुकानें बंद रहेंगी। नगर निगम प्रशासन ने सभी मीट विक्रेताओं को यह निर्देश दिया है। पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. संतोष पाल ने बताया कि यदि 31 मार्च को कोई भी मीट की दुकान खुली पाई गई या नियमों का उल्लंघन हुआ तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ​

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...