इटावा औरैया, मार्च 31 -- जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती के अवसर पर शहर के श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर सराय शेख से भव्य शोभायात्रा श्रद्धाभाव के साथ हर्सोल्लास से निकाली गई। आचार्य विराग सागर महाराज के शिष्य मेडिटेशन गुरु मुनि विहसंत सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में आयोजित शोभायात्रा को सदर विधायक सरिता भदौरिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा प्राचीन रथ पर विराजमान भगवान श्रीजी की प्रथम आरती उतारी।शोभायात्रा कोतवाली चौराहा, सीओ सिटी चौराहा, पचराहा,राजागंज चौराहा, तहसील चौराहा, बजाजा लाइन,नगरपालिका चौराहा ,पक्की सराय, तिकोनिया, नौरंगाबाद , साबित गंज चौराहा, सहित विभिन्न मार्गों से होती हुई माया मैरिज होम पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में भगवान महावीर के जीवन दर्शन से संबंधित एक दर्जन से ज्यादा आकर्षक झांकियां शामिल र...