चतरा, मार्च 31 -- चतरा प्रतिनिधि चतरा शहर में महावीर जयंती के अवसर पर जैन धर्मावलंबियों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। दिन की शुरुआत प्रात:कालीन अभिषेक, शांति धरा एवं पूजा-अर्चना से हुई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। वातावरण भक्तिमय बना रहा और भगवान महावीर के सिद्धांतों को आत्मसात करने का संदेश दिया गया। दोपहर के समय भगवान महावीर के बाल रूप की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद परंपरा के अनुसार पालन झूला कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान के बाल स्वरूप को झूला झुलाकर अपनी आस्था प्रकट की। संध्या के समय सामूहिक आरती का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने एक स्वर में आरती गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर वीणा देवी, किरण जैन, रुचि, सुजाता, अमन जैन, जीतू जैन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.