गिरडीह, मार्च 30 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। महावीर जयंती पर सोमवार को गिरिडीह शहर में जैन समाज के लोगों ने शोभायात्रा निकाली। जिसमें काफी संख्या में जैन समाज के महिला, पुरुष व बच्चे शामिल हुए। शोभायात्रा के माध्यम से अहिंसा परमो धर्म का संदेश दिया गया। बड़ा चौक स्थित दिगंबर जैन मंदिर से शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा गांधी चौक, तिरंगा चौक, टुंडी रोड, गद्दी मोहल्ला, काली बाड़ी, टावर चौक, जिला परिषद चौक, मकतपुर के बाद स्टेशन रोड होते हुए वापस जैन मंदिर में समाप्त हुई। इस दौरान गाजे-बाजे के साथ भगवान महावीर को रथ में पालकी पर बैठाकर भ्रमण कराया गया। महावीर जयंती पर दिगम्बर जैन मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना और भगवान महावीर का अभिषेक हुआ। भगवान महावीर की विशेष पूजा के साथ दिगम्बर जैन मंदिर में पूजा अर्चना सहित विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।...