मेरठ, मार्च 30 -- मेरठ, संवाददाता। भगवान महावीर जयंती के अवसर पर टीपी नगर स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर कालिंदी में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जहां मंदिर परिसर से पहले प्रभात फेरी का निकाली गई। महिलाओं व पुरूषों के साथ बच्चों ने भाग लिया। प्रभात फेरी में महिलाएं पीली साड़ी पहने तथा सिर पर लाल पगड़ी पहने हुए और पुरूष सफेद कुर्ता पायजामा में महावीर के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। प्रभात फेरी कालिंदी से होकर रघुकुल विहार, गुप्ता कॉलोनी, ज्वाला नगर से होते हुए वापस जैन मंदिर पर आकर सम्पन्न हुई। इसके साथ ही शाम को मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान नृत्य नाटकों का मंचन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...