बागपत, मार्च 31 -- छपरौली। कस्बे में भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याण महोत्सव पर जैन स्थानक में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। जैन स्थानकवासी समाज के लोगों द्वारा भगवान महावीर की प्रभातफेरी से निकाली। मंगलवार को जैन स्थानक से प्रारंभ हुई प्रभात फेरी मेन बाजार, थाना तिराहा मार्ग, भगवान महावीर, जैन मंदिर होते हुए जैन स्थानक पर पहुंच संपन्न हुई। प्रभात फेरी में जैन समाज के लोग भगवान महावीर स्वामी का संदेश जियो और जीने दो का उद्घोष करते चल रहे थे तथा अहिंसा परमो धर्म के नारे लग रहे थे। प्रभात फेरी का कई स्थानों पर स्वागत किया गया। पश्चात प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान प्रधान अमित जैन बजाज, कोषाध्यक्ष अंकित जैन, महामंत्री आशीष जैन, मीडिया मंत्री अमित जैन, नितिन जैन सुनील जैन विपिन जैन संजय जैन आदि मौजूद रहे।शाम के समय भगवान महावीर की आरती उ...