आदित्यपुर, मार्च 31 -- आदित्यपुर। महावीर जयंती पर कांग्रेस नेता सह सांसद प्रतिनिधि प्रो. केपी सोरेन और जगदीश नारायण चौबे ने लोगों से भगवान महावीर के बताये मार्ग पर चलने का आग्रह किया है। दोनों नेताओं ने बयान में कहा कि भगवान महावीर का अहिंसा सिद्धांत केवल शारीरिक हिंसा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक गहरी दार्शनिक चेतना है। महावीर स्वामी के विचार आज के वैश्विक परिप्रेक्ष्य में भी प्रासंगिक हैं। युद्ध केवल सीमाओं तक सीमित नहीं रहता, बल्कि उसकी असर आम जनजीवन पर भी पड़ती है। समाज में शांति, सद्भाव कायम करने की जरूरत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...