बुलंदशहर, मार्च 30 -- बिंदा वाला चौक स्थित दिंगबर जैन स्वर्ण बड़ा मंदिर पर सोमवार को महावीर जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जहां सर्वप्रथम महावीर स्वामी का जलाभिषेक हुआ और उसके बाद आरती कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसके बाद रथयात्रा और शोभायात्रा की शुरूआत की गई। यात्रा बिंदा वाला चौक स्थित दिंगबर जैन स्वर्ण बड़ा मंदिर से शुरू होकर बिंदा वाला चौक, बजाजा बाजार, सर्राफा बाजार, कबाड़ी बाजार, मंडी दानगंज, ककराला, सुभाष मार्ग, वैशाली कालोनी होती हुई दाताराम चौक स्थित जैन मंदिर पहुंची। जहां पर दुबारा महावीर भगवान का जलाभिषेक हुआ और लोगों को प्रसाद ग्रहण कराया गया। जिसके बाद यात्रा इन्हीं मार्गों से होते हुए दिगंबर जैन मंदिर पर ही जाकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान जीवों को बचाने का संदेश भी दिया गया। लोगों को बताया गया कि किसी भी जीव का...