सिमडेगा, अप्रैल 22 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। बढ़ते तापमान और लू के प्रकोप के बीच राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने सराहनीय पहल शुरु की। बुधवार को प्राधिकार की सचिव मरियम हेमरोम ने महावीर चौक पर ओआरएस घोल एवं शीतल पेयजल का वितरण किया। इस दौरान राहगीरों,रिक्शा चालकों,वाहन चालकों सहित ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात पुलिस जवानों को गर्मी से बचाव के लिए ओआरएस दिया गया। और ठंडा पानी उपलब्ध कराया गया। उनके साथ असिस्टेंट एलएडीसीएस सुकोमल सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे। टीम ने चौक पर गुजरने वाले लोगों को रोककर उन्हें ओआरएस दिया गया। और गर्मी से बचाव के उपायों की जानकारी भी दी। यह भी पढ़ें- स्टेशन कालोनी स्कूल में पृथ्वी दिवस मनाया गया विशेष रूप से ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को इस भीषण गर्मी में निरंतर सेवा देने के लिए सराहना करत...