बागपत, मार्च 31 -- खेकड़ा। कस्बे के जैन गल्र्स डिग्री कॉलेज परिसर में भगवान महावीर जयंती के अवसर पर आयोजित भव्य कवि सम्मेलन में अहिंसा, शाकाहार और मानवता के संदेशों की प्रभावशाली प्रस्तुति हुई। कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से दुनिया में बढ़ते संघर्षों और युद्धों को भगवान महावीर के बताए मार्ग पर चलकर समाप्त करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं भगवान महावीर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ कवि प्रीतम द्वारा किया गया। वक्ताओं ने जोर देते हुए कहा कि "जीओ और जीने दो" का सिद्धांत ही विश्व शांति का मूल आधार है। यदि मानव समाज इस विचार को आत्मसात कर ले, तो विश्व में चल रहे युद्ध और संघर्ष स्वत: समाप्त हो सकते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी जी ने की, जबकि अतिथि के रूप में अजय तोमर, लोकेश शर्मा, अनिल विजय, पूनम नैन, बस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.