कानपुर, मार्च 28 -- कानपुर। 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) परिसर स्थित आचार्य विद्यासागर सुधासागर जैन शोधपीठ एवं जैन शोधन्यास मंडल की ओर से आलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। पीठ के समन्वयक राजीव जैन व संयोजक डॉ. कोमलचंद्र जैन ने बताया कि प्रतियोगिता का विषय भगवान महावीर के जियो और जीने दो के संदेश की वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में सार्थकता रहेगा। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य भगवान महावीर के सिद्धांतों-अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह और अनेकांतवाद के माध्यम से आज के संघर्षपूर्ण युग में शांति, नैतिक शुचिता और आपसी समन्वय का मार्ग प्रशस्त करना है। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 11 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 5100 रुपये, तृतीय पुरस्कार 2100 रुपये दिया जाएगा। साथ ह...