पटना, मई 24 -- महावीर आरोग्य संस्थान में रविवार को नि:शुल्क ह्दय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक लगे शिविर में संस्थान के ह्दय रोग विशेषज्ञ डॉ. जीपी सोमानी और डॉ. शमा रानी ने कुल 73 मरीजों को नि:शुल्क परामर्श दिया। मरीजों का ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर जांच सहित नि:शुल्क दवा का वितरण किया गया। शिविर का उद्घाटन संस्थान के शासी निकाय के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रास बिहारी प्रसाद सिंह ने की। मौके पर संस्थान के निदेशक आरबीपी यादव भी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- महावीर आरोग्य में नि:शुल्क ह्दय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...