बेगुसराय, मार्च 27 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड की डफरपुर पंचायत अंतर्गत टेकनपुरा गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड संख्या 11 निवासी अमर शंकर सिंह के 30 वर्षीय पुत्र अविनाश कुमार उर्फ श्रवण के रूप में की गई है। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अविनाश महावीरी पताका फहराने के लिए बहियार में बांस काटने गया था। इसी दौरान बांस के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आ गया। जैसे ही उसने बांस पकड़ा, तेज करंट लगने से वह अचेत होकर गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मुखिया प्रतिनिधि रंजीत कुमार पमपम द्वारा प्रशासन को दी गई। मौके पर थानाध्यक्ष मो. फिरदौस एवं एसआई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.