दरभंगा, अप्रैल 19 -- राजीव रंजन प्रसाद,दरभंगा। सदर प्रखंड की अतिहर पंचायत के बेलवा स्थित श्री राम जानकी ठाकुरबाड़ी तीर्थ क्षेत्र में आगामी 20 अप्रैल से शुरू होने वाले श्री महाविष्णु यज्ञ एवं दिव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारी तेज हो गयी है। इसे लेकर लोगों में उत्साह है। मंडप का निर्माण कर लिया गया है। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंडप के शिखर की स्थापना की गई। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों व श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर पूजा-अर्चना की। मंडप के शिखर की स्थापना आचार्य पं. उपेन्द्र झा के नेतृत्व में की गयी। पचाढ़ी महंत महामंडलेश्वर राम उदित दास मौनी बाबा भी अपने अनुयायियों के साथ उपस्थित हुए। यह भी पढ़ें- रुद्र महायज्ञ : जलभरी कर शोभायात्रा निकाली गयी 20 अप्रैल को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। 20 से 28 अप्रैल तक श्री महाविष्णु ...