पीलीभीत, नवम्बर 27 -- बिलसंडा। कृष्णा नरेश महाविद्यालय में सर्वोदय आश्रम और उषा इंटरनेशनल लिमिटेड के तत्वावधान में 9 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण का उद्घाटन समारोह पूर्वक आयोजित किया गया। नगर पंचायत की सभासद शालिनी, प्रभारी सीडीपीओ सुरभि सक्सेना ने दीप प्रज्जवलित करके उद्घाटन किया। महाविद्यालय के डायरेक्टर अमित अग्रवाल और मुकेश सक्सेना उपस्थित रहे। इस मौके पर सर्वोदय आश्रम की ओर से ऊषा सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम के समन्वयक ब्रजेश कुमार सक्सेना, वाल विकास विभाग की सुपरवाइजर शारदा कमलेश, मास्टर ट्रेनर गुलाल जहां, चयनित महिलाएं सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे। संचालन कार्यक्रम के समन्वयक ब्रजेश कुमार सक्सेना ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.