बदायूं, दिसम्बर 20 -- बिल्सी। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं सत्र 2025-26 की दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के अंतर्गत जिन विद्यार्थियों ने ऑनलाइन छात्रवृत्ति आवेदन पत्र भर दिया है, लेकिन अब तक महाविद्यालय में आवेदन जमा नहीं किया है, वे अविलंब महाविद्यालय में उपस्थित होकर अपनी प्रक्रिया पूर्ण करें। प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह ने बताया कि ऐसे छात्र-छात्राएं 22 दिसंबर तक अपना बायोमैट्रिक कराते हुए मूल छात्रवृत्ति आवेदन पत्र महाविद्यालय कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...