समस्तीपुर, सितम्बर 21 -- विभूतिपुर। डीबीकेएन कॉलेज नरहन में बीते 7 सितंबर से प्रधानाचार्य के विरुद्ध चल रही कर्मचारियों की 15 दिवसीय 'कलमबंद आंदोलन आज आपसी तालमेल और वार्ता के बाद सौहार्दपूर्ण वातावरण में समाप्त हो गई। प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) आदित्य चन्द्र झा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बिहार राज्य कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों अशोक कुमार, राजदेव राय, प्रमोद कुमार, उपेन्द्र दास और वरीय प्राध्यापकों की मध्यस्थता से यह गतिरोध दूर हुआ। प्रधानाचार्य द्वारा मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने के आश्वासन के बाद विजय कुमार ठाकुर सहित सभी स्थाई शिक्षकेतर कर्मी काम पर लौट आए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...