बांदा, जनवरी 9 -- बांदा, संवाददाता। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दीपाली गुप्ता और प्रभारी डा. विनय कुमार पटेल, सह-प्रभारी डा. सपना सिंह के निर्देशन में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत हेलमेट नहीं तो प्रवेश नहीं और सवारी नहीं परिचर्चा का आयोजन हुआ। प्राचार्य ने निर्देशित किया कि महाविद्यालय में वाहन से प्रवेश करते समय हेलमेट-सीट बेल्ट जरूर लगाकर आए। यह सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रो. जितेंद्र कुमार, डा. सबीहा रहमानी, डा. जय कुमार चौरसिया, डा. जय प्रकाश सिंह, डा. जयंती सिंह, डा.सपना सिंह, डा. ज्योति मिश्रा, डा. अंकिता तिवारी, डा. आलोक कुमार भरद्वाज सहित कार्यालय स्टॉफ उपस्थित रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...