लखीमपुरखीरी, अप्रैल 10 -- केन ग्रोअर्स नेहरू पीजी कॉलेज में शुक्रवार को विधायक निधि से निर्मित दो कक्षों स्व. अरविन्द गिरि स्मृति कक्ष का लोकार्पण विधायक अमन गिरि ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर, स्वस्तिवाचन एवं शंखनाद के साथ हुआ। प्राचार्य प्रो. पंकज सिंह ने विधायक का शाल व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया और अपने संबोधन में क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने मुख्यमंत्री अभ्युदय निःशुल्क कोचिंग के संचालन का श्रेय भी विधायक को देते हुए कहा कि इससे बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं लाभान्वित हो रहे हैं। विधायक अमन गिरि ने महाविद्यालय को क्षेत्र के लिए वरदान बताते हुए कहा कि 57 वर्षों में इस संस्थान ने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यहां से शिक्षित छात्र विभिन्न क्षेत्रों राजनीति, शिक्षा और सेना में...