भदोही, सितम्बर 1 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। काशी नरेश विश्वविद्यालय में पठन-पाठन की तिथियों को निर्धारित कर दिया गया है। कुलपति प्रो. उमा श्रीवास्तव के निर्देश पर सोमवार को रूपरेखा बनाकर जारी कर दिया गया। स्नातक स्तर की कक्षाओं में पठन-पाठन का कार्य एक से प्रारंभ होगा, जबकि परास्नातक स्तर की कक्षाएं सात सितंबर से संचालित की जाएंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस संबंध में सभी संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों, विभाग प्रभारियों तथा सम्बद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों को आवश्यक निर्देश जारी किया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों एवं महाविद्यालय प्रशासन को निर्देश दिया गया कि निर्धारित तिथियों के अनुसार कक्षाओं का संचालन सुनिश्चित करें। यह भी पढ़ें- आज से पीजी तृतीय सेमेस्टर की कक्षाएं यह भी पढ़ें- Palamu News: स्नातक सेमेस्टर-1 की कक्षाएं आज से ...