अररिया, जून 7 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि केएन डिग्री कॉलेज बखरी में शनिवार को प्राचार्य प्रो त्रिलोक नाथ झा की अध्यक्षता में शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी की बैठक आयोजित की गई। प्राचार्य ने शिक्षकों से महाविद्यालय में सुचारु रुप से कक्षाएं चलाने और लंबित प्रशासनिक कार्यो को ससमय पर पूरा करने केनिर्देश दिए। इसके साथ हीं पुस्तकालय और प्रयोगशाला के बेहत्तर उपयोग के साथ साथ परिसर में साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। वहीं शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी ने भरोसा दिया कि वे शैक्षणिक गतिविधियों सहित कॉलेज के विकास के लिए वे लोग कटिबद्ध हैं। मौके पर प्रो आशीष मिश्र, प्रो बिपीन कुमार झा, प्रो रुपेश कुणाल, प्रो सुभाष चन्द्र मिश्र, प्रो ललन कुमार झा, प्रो सज्जाद आलम, प्रो अनुपम कुमारी, प्रो विवेक कुमार झा, प्रो प्रभात शंकराचार्य, प्रो नीरज ...