बगहा, दिसम्बर 6 -- नरकटियागंज। निज प्रतिनिधि टीपी वर्मा महाविद्यालय में शनिवार को शैक्षणिक भवन निर्माण की आधारशिला रखी गई। कुलपति प्रो डॉ दिनेश चंद्र राय ने इसका ऑनलाइन ने नींव रखी। भूमि पूजन प्राचार्य डॉ सुरेंद्र राय ने किया।प्राचार्य डॉ राय ने बताया कि शैक्षणिक भवन निर्माण कुल 5.6 करोड़ की लागत से सम्पन्न होगा।एक वर्ष में यह बनकर पूरी तरह तैयार हो जाएगा।इसको लेकर संवेदक को हिदायत दी गयी है।साथ ही निर्माण कार्य मे पूरी पारदर्शिता बरतने का निर्देश दिया गया है। उंन्होने बताया कि नया भवन तीन मंजिला होगा और इसमे लिफ्ट की सुविधा भी दी गई है।भूमि पूजन व निर्माण कार्य के शुभारंभ के अवसर पर डॉ चंद्रभूषण बैठा, खेल निदेशक सुनील वर्मा, प्रधान सहायक मनोज कुमार दुबे, प्रो आलोक रंजन समेत कई शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.