नोएडा, जुलाई 13 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विधि (लॉ) विभाग की स्थापना होने की कवायद शुरू हो गई है। इसको लेकर कॉलेज प्रशासन ने शासन को पत्र भेजा है। वहां से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। अगर कॉलेज में तीन वर्षीय एलएलबी पाठ्यक्रम शुरू होता है तो जिले और आसपास के हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि अधिकांश छात्रों को निजी कॉलेजों का रुख करना पड़ता है। कॉलेज प्रबंधन का मानना है कि जिले में लॉ की पढ़ाई शुरू होने से न केवल स्थानीय विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा, बल्कि आसपास के जिलों के छात्र भी यहां प्रवेश ले सकेंगे। यह भी पढ़ें- जिले के 29 कॉलेजों में एलएलबी तीन वर्ष की 4860 सीटों पर दाखिले होंगे इससे कॉलेज की शैक्षणिक पहचान और मजबूत होगी और उच्च शिक्षा के नए अवसर भी सृजित होंगे। कॉल...