महाविद्यालय में विज्ञान कांग्रेस कार्यशाला का आयोजन
कौशाम्बी, अगस्त 17 -- राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अधिकतम सहभागिता हेतु भवंस मेहता महाविद्यालय में सोमवार को विज्ञान-गणित शिक्षकों की कार्यशाला संपन्न हुई। इसमें 126 शिक्षकों ने भाग लिया। विशेषज्ञों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व बेहतर प्रोजेक्ट बनाने की तकनीक बताई। डॉ. आशीष श्रीवास्तव व डॉ. एस.के. सिंह ने कहा कि प्रोजेक्ट स्थानीय समस्याओं पर आधारित हो। समन्वयक वसीम अहमद ने बताया कि इस वर्ष का विषय 'सतत विकास के लिए विज्ञान एवं नवाचार' है। इंस्पायर अवार्ड के लिए भी पंजीकरण अनिवार्य है। प्राचार्य प्रो. प्रबोध श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.