औरंगाबाद, अप्रैल 13 -- बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति (जीविका) के तत्वावधान में सोमवार को राम लखन सिंह यादव कॉलेज, औरंगाबाद परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिला परियोजना कार्यान्वयन इकाई, जीविका एवं कॉलेज प्रशासन के संयुक्त प्रयास से आयोजित रोजगार मेले में तीन सौ छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई एवं डिप्लोमा धारक युवाओं ने अपनी योग्यता के अनुरूप विभिन्न निजी कंपनियों के स्टालों पर पहुंचकर साक्षात्कार दिया। साक्षात्कार के विभिन्न चरणों के बाद कुल 14 योग्य अभ्यर्थियों को प्रथम सूची में शामिल किया गया। चयनित छात्रों को नियुक्ति प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विजय रजक ने कहा कि रोजगार मेला युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है, जहां उन्हें अपनी प्रत...