रुद्रपुर, अप्रैल 18 -- असद जावेद, खटीमा। हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'युवा' विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने अपने विचार रखे। वाणिज्य परिषद के तत्वावधान में वाणिज्य संकाय द्वारा शनिवार को आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ विभागाध्यक्ष प्रो. आशुतोष कुमार ने किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने युवाओं की सोच, चुनौतियों, अवसरों एवं समाज में उनकी भूमिका पर तर्कपूर्ण वक्तव्य दिए। छात्रों ने पक्ष और विपक्ष दोनों में अपने विचार तार्किक और प्रभावी शैली में रखे। संचालन गीतेश निषाद ने किया। निर्णायक मंडल में डॉ. खिलानंद जोशी और डॉ. नीलम शामिल रहे। विजयी विद्यार्थियों को अतिथियों ने सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- भाषण व कहानी प्रतियोगिता से बढ़ी जागरूकता इस दौरान प्रो.आशुतोष कुमार, डॉ.बृजेश सिंह...