महाविद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
कटिहार, अगस्त 30 -- मनसाही, एक संवाददाता। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर डिग्री कॉलेज मनसाही में खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य वीणा रानी के नेतृत्व में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में मुख्य रूप से शतरंज, कैरम, बैडमिंटन एवं रस्सी कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एक समारोह भी आयोजित किया गया और मेजर ध्यानचंद की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक डॉ मृत्युंजय तिवारी, डॉ सौरभ कुमार, नमन जोशी, डॉ विनय कुमार, डॉ निशा गुप्ता, रुचि कुमारी, श्वेता सिंह, अंकिता कुमारी, सुजीत कुमार आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: खेल भावना एवं अनुशासन का जीवन में महती योगदान यह भी पढ़ें- Munger News: मुंविवि में राष्ट्रीय खेल दिवस प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.