रुद्रपुर, अप्रैल 29 -- रुद्रपुर, संवाददाता। एसबीएस कॉलेज में निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद आईटी लैब और गर्ल्स हॉस्टल का संचालन शुरू न होने पर छात्र-छात्राओं में नाराजगी जताई। बुधवार को छात्र प्रतिनिधि ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर दोनों सुविधाओं को जल्द शुरू करने की मांग की है।

छात्रों की नाराजगी रुद्रपुर के सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आईटी लैब एवं गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बावजूद अब तक उनका संचालन शुरू नहीं किया गया है। इसको लेकर छात्र प्रतिनिधि नागेंद्र गंगवार ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन कहा कि आईटी लैब के संचालन में हो रही देरी से विद्यार्थियों की तकनीकी शिक्षा प्रभावित हो रही है। इससे उनके ज्ञान और व्यावहारिक कौशल के विकास में बाधा उत्पन्न हो रही ...