चतरा, फरवरी 27 -- इटखोरी प्रतिनिधि। भद्रकाली महाविद्यालय में 26 फरवरी से आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन क्रिकेट और बैडमिंटन टीमों का जलवा रहा। शुक्रवार के कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ दुलार हज्जाम ने की।कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि डॉक्टर रंजीत कुमार ,भूगोल विभागाध्यक्ष, मार्खम कॉलेज ऑफ कॉमर्स हजारीबाग,विशिष्ट अतिथि देवकुमार सिंह ,सेवानिवृत व्याख्याता प्रयाग साहू एवं प्राचार्य द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।तत्पश्चात पुष्पगुच्छ देकर अतिथियों का स्वागत किया गया।मुख्य अतिथि ने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने से युवा पीढ़ी में सृजन क्षमता एवं सकारात्मक सोच विकसित होती है।देवकुमार सिंह ने कहा कि खेलों के आयोजन से छात्र छात्राओं को अपनी प्रतिभाओं के प्रदर्शन का मौका मिलता। है।प्राचार्य ने कहा...