सहारनपुर, सितम्बर 14 -- मां शाकुंभरी देवी विश्वविद्यालय सहारनपुर द्वारा आयोजित कबड्डी महिला एवं पुरुष अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन 11 व 12 सितंबर को सीसीआरडी कालेज मुजफ्फरनगर में किया गया। जिसमें महाविद्यालय में अध्ययनरत खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में टीम कप्तान हर्ष छोकर, अभिषेक, समर्थ, प्रशांत पंवार, परमवीर, मोहित सहित महिला खिलाड़ी वंशिका, वाशु आदि ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में सफलता के बाद महाविद्यालय पहुंचने पर खिलाड़ियों का महाविद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने जोरदार स्वागत किया। साथ ही माला पहनाकर उन्हें सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अध्यक्ष चौ. देवराज सिंह, सचिव चौ. तेज सिंह, उपप्राचार्य डॉ. जेपी सिंह, विभागाध्यक्ष डॉ. बालेन्द्र सिंह, ...