महाविद्यालय को मिलेगी खेल समाग्री
सुल्तानपुर, जून 30 -- हलियापुर, संवाददाता। परियोजना निदेशक एके सिंह श्याम वख्श महाविद्यालय पहुंचे। उन्होंने विद्यालय में खेल सुविधाएं बढ़ाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बच्चों के मनोरंजन के लिए परिसर में झूले भी लगवाए जाएंगे। पीडी एके सिंह ने कहा किविद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है। खेल से शारीरिक मानसिक विकास होता है और बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास व टीम भावना बढ़ती है। इसी सोच के साथ ये सौगात दी जा रही है। प्रबंधक शंभू शरण सिंह, प्रभात सिंह, पूर्व प्रधान किरन सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, मुदित सिंह सहित उपस्थित शिक्षक व छात्र-छात्राओं के अभिभावकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए खुशी जाहिर की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.