अंबेडकर नगर, जनवरी 12 -- अम्बेडकरनगर। पंडित राम शब्द स्मृति पीजी कालेज विशुनपुर बजदहा जहांगीरगंज को वर्ष-2026 के लिए दर्जनों विषयों जिसमें कला, वाणिज्य, विज्ञान स्नातक व परास्नातक विषयों की मान्यता राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालश् प्रयागराज द्वारा दे दी गई है। मान्यता मिलने से सरकारी नौकरी करने वाले तथा प्राइवेट शिक्षा ग्रहण करने वाले लोगों को काफी सहुलियत भी मिलेगी। महाविद्यालय प्रबंधक पंडित हौसिला प्रसाद मिश्र एवं प्राचार्य इन्द्रजीत शुक्ल ने बताया कि पूर्वांचल में यह सुविधा मिल जाने से अब लोग यहां पर प्राइवेट पढ़ाई भी कर सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...