बाराबंकी, अप्रैल 9 -- बाराबंकी। असंद्रा थाना क्षेत्र के एक महाविद्यालय के प्रबंधक को ब्लैकमेल कर महाविद्यालय की एक शिक्षिका ने अपने साथी के साथ मिल कर करीब साढ़े 14 लाख रुपये हड़प लिया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। असंद्रा थाना क्षेत्र के ग्राम शेषपुर दामोदर निवासी आलोक पाण्डेय ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह एक महाविद्यालय में प्रबंधक हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि महाविद्यालय की एक महिला अध्यापक व उसके साथी पर ब्लैकमेल किये जाने का आरोप लगाया है। बताया कि महिला अपने सहयोगी के साथ मिलकर उसे झूठे मुकदमे में फंसाने और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करीब 14 लाख 39 हजार 200 रुपये वसूल लिये हैं। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने हाल ही में फिर दो लाख रुपये की मांग की, जिसमें से डर के कारण पीड़ित ...