रुद्रपुर, मई 27 -- खटीमा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद खटीमा इकाई ने बुधवार को महाविद्यालय के प्राचार्य को विभिन्न छात्र समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में परिषद कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय में पीने के पानी की उचित व्यवस्था, वाशरूम की नियमित साफ-सफाई तथा कुछ प्रोफेसरों द्वारा छात्र-छात्राओं के साथ किए जा रहे अभद्र व्यवहार में सुधार की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लंबे समय से छात्र-छात्राओं को मूलभूत सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है। इससे उनकी पढ़ाई और महाविद्यालय का वातावरण प्रभावित हो रहा है। परिषद ने प्रशासन से मांग करते हुए समस्याओं का शीघ्र समाधान कर छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जाने की मांग की। यह भी पढ़ें- महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सौंपा ज्ञापन ज्ञापन सौ...