रुद्रपुर, अप्रैल 25 -- खटीमा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने शुक्रवार को हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वंशिका शुक्ला के नेतृत्व में छात्राओं ने शौचालय में सेनेटरी पैड की उपलब्धता, महिला सेल की स्थापना और पेयजल की समुचित व्यवस्था की मांग उठाई। साथ ही महाविद्यालय में बाहरी तत्वों के प्रवेश पर रोक, आईडी के बिना प्रवेश निषेध, परीक्षा के दौरान बैग जमा करने की व्यवस्था, कक्षाओं में पंखे व कूलर ठीक कराने और सीसीटीवी कैमरे चालू करने की मांग की। इस दौरान कोमल शर्मा, किरन, कशिश, सर्वजीत कौर, सोनी जोशी, लक्ष्मी अधिकारी, प्रियंका शर्मा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...