बिहारशरीफ, सितम्बर 1 -- फोटो हिलसा01-हिलसा एसयू कॉलेज में मंगलवार को उपसचिव के पद पर चयन होने पर सम्मानित करते कर्मचारी। हिलसा, निज प्रतिनिधि। एसयू कॉलेज में बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के उपसचिव पद पर प्रदीप कुमार का सर्वसम्मति से चयन किया गया है। संरक्षक गंगा प्रसाद झा, महामंत्री रोहित कुमार, अध्यक्ष वेंकटेश कुमार, प्रभाग अध्यक्ष त्रिपुरारी प्रसाद यादव और मंत्री दीपक कुमार सिंह ने निर्वाचन पत्र पर हस्ताक्षर कर नियुक्ति पत्र जारी किया। कर्मचारी संघ की ओर से प्रदीप कुमार को अंगवस्त्र, फूलमाला, महाविद्यालय पत्रिका 'प्रज्ञा' और डॉ. एके सेन की प्रतिमा का स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष डॉ. राजीव नयन सिंह, कोषाध्यक्ष रोनित रॉय, उपाध्यक्ष जलेंद्र कुमार, कार्यकारी प्रधान सहायिका सुभद्रा सिन्हा और पूर्व...