बरेली, मार्च 4 -- राज्यपाल (कुलाधिपति) आनंदी बेन पटेल ने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों, उच्च शिक्षा संस्थानों तथा इससे संबद्ध कॉलेजों में विद्यार्थियों की उपस्थिति को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। कुलाधिपति के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) डॉ. पंकज एल जॉनी ने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और उच्च शैक्षिक संस्थानों के निदेशकों को भेजे पत्र में कहा है कि कुलाधिपति ने नियमानुसार 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य किए जाने और सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश दिए हैं। सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति और निदेशकों से इस आदेश का सख्ती से पालन कराने को कहा गया है। पत्र में लिखा गया है कि नियमानुसार 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है, लेकिन अक्सर पाया जाता है कि विद्यार्थियों की उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम रहती है। यदि ऐसा पाया जाता है तो नियमानुसार छ...