बेगुसराय, अप्रैल 6 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बिहार सरकार और राजभवन से लगातार लड़ाई लड़कर केजी से पीजी तक छात्राओं को मुफ्त में शिक्षा दिलाने वाला एकलौता छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन का अपना स्वर्णिम इतिहास है। वर्तमान सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से चौपट करके रख दिया है। साजिश के तहत बिहार और देश के महाविद्यालय की स्थिति यह है के वहां पढ़ाई नहीं के बराबर होती है। इसके खिलाफ देशभर में शिक्षा बचाने के लिए मुहिम चलाने की जरूरत है। उपर्युक्त बातें सोमवार को श्रीकृष्ण महिला महाविद्यालय में आंदोलन के दौरान एआईएसएफ के राष्ट्रीय सचिव अमीन हमजा ने कहीं। इससे पहले एआईएसएफ के बैनर तले छात्राओं का क्रांतिकारी जत्था सानिया परवीन और ऋतु कुमारी के नेतृत्व में अबुल कलाम आजाद स्टेडियम के आगे से जुलूस निकाला। बाद में नारेबाजी करते ह...