मुरादाबाद, जून 5 -- हिंदू कॉलेज मुरादाबाद में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर ''पर्यावरण संरक्षण'' विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सत्यव्रत सिंह रावत ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जबकि डॉ. जावेद अंसारी ने इसका संचालन एवं समन्वय किया। उधर, विल्सोनिया डिग्री कालेज, गोकुल दास गर्ल्स कालेज में भी कार्यक्रम आयोजित हुए। यहां पौधे लगाए गए। हिंदू कालेज के प्राचार्य प्रो. सत्यव्रत सिंह रावत ने पर्यावरण संरक्षण को मानव अस्तित्व की अनिवार्य आवश्यकता बताया। संगोष्ठी में विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डॉ जीके शर्मा, डॉ. संजय रस्तोगी, डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. जितेंद्र कुमार, प्रो. प्रियंशा सिंह, सहित कई शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी भी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- विश्व...